आज दिनांक 11.9.2026 को शासकीय डॉ. इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत दीक्षारम्भ समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से डॉक्टर उपेंद्र कुमार वर्मा नोडल ऑफिसर NEP एवं डॉ. सुनील साहू के द्वारा बीए, बीकॉम बीएससी बायो एवं मैथ्स के प्रथम सेमेस्टर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को विस्तार से बताया गया एवं प्रत्येक संकाय के विद्यार्थियों का शंका समाधान किया गया। कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि प्राध्यापक उपस्थित रहे I